spot_img

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने सिनेमाघरों के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ने डिजिटल रिलीज के पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड दर्शक जुटाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 4 जून 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा। बताया जा रहा है कि यह किसी भारतीय फिल्म के लिये अब तक का सबसे बड़ा OTT ओपनिंग वीक रिकॉर्ड है। ऑरमैक्स के आंकड़ों के अनुसार 1 से 7 जून 2026 के बीच यह देश की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही।

बॉक्स ऑफिस के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाका

फिल्म ने पहले ही सिनेमाघरों में शानदार कमाई करते हुये अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब OTT पर भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म वर्ष 2026 की सबसे सफल डिजिटल रिलीज में शामिल हो गई है। फिल्म ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले इसके नाम 7.6 मिलियन व्यूज का आंकड़ा दर्ज था, लेकिन इस बार 12.8 मिलियन दर्शकों तक पहुंचकर फिल्म ने नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड भी टूट गये हैं। फिल्म की सफलता को रणवीर सिंह की स्टार पावर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। थिएटर और OTT दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने से यह साफ हो गया है कि फिल्म ने व्यापक स्तर पर दर्शकों को प्रभावित किया है।

इसे भी पढ़ें : धान का बीज खरीदने गया, फिर इस हालत में मिला…

इसे भी पढ़ें : क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

इसे भी पढ़ें : इन महिला IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन…

इसे भी पढ़ें : 14 जून तक कई मेमू ट्रेनें रद्द… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : 87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे नये टाइम टेबल बोर्ड, मिलेगी स्मार्ट सुविधा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...