spot_img
spot_img

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार रहे उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की राहें भले अलग हो चुकी हों, लेकिन जिंदगी की कहानी यहीं नहीं रुकी। प्यार, बिछड़न और फिर नई शुरुआत के इस सफर में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी कर अपनी जिंदगी को नई दिशा दे दी है।मोहसिन ने सोशल मीडिया पर बीते कल अपनी नई जीवनसंगिनी निधा भट्ट के साथ शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की चमक और भविष्य के सपनों की झलक साफ दिखाई दे रही है। शादी की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने एक संदेश भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा कि सच्चे इरादों, ईमानदार मोहब्बत और सब्र-शुक्र से भरे दिल के साथ उन्हें जिंदगी में एक बार फिर प्यार मिला है। मोहसिन ने अपनी पत्नी निधा को अपनी जिंदगी की रोशनी बताते हुये अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। पोस्ट में उन्होंने अपने एक करीबी ‘मौजी’ को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से ही यह खुशी उनके जीवन में आई है।

आठ साल बाद टूटा था उर्मिला और मोहसिन का रिश्ता

मोहसिन और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिवारिक समारोह में हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 4 फरवरी 2016 को दोनों ने निजी समारोह में शादी कर ली। इंटर-फेथ मैरिज और उम्र के करीब 10 साल के अंतर के कारण यह शादी लंबे समय तक सुर्खियों में रही। हालांकि वक्त के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ीं और वर्ष 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। बाद में उर्मिला ने तलाक की अर्जी दाखिल की और दोनों की राहें जुदा हो गईं।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

मोहसिन की दूसरी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और करीबी लोग उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे जिंदगी के आगे बढ़ने और नये सिरे से खुशियां तलाशने का खूबसूरत उदाहरण बताया।

उर्मिला अपनी दुनिया में व्यस्त

दूसरी ओर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अपने पेशेवर और सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं। बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाली उर्मिला ने ‘मासूम’, ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भूत’ और ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। फिलहाल मोहसिन की नई शादी की खबर ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। जिंदगी की राहें भले बदल गई हों, लेकिन दोनों अपने-अपने सफर में आगे बढ़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

इसे भी पढ़ें : 15 जून का राशिफल: करियर और प्रेम को लेकर क्या कहते हैं राशिफल… जानें

इसे भी पढ़ें : इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…

इसे भी पढ़ें : टूट गई ममता बनर्जी की TMC, नया ऐलान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...

रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, कौन कर सकता है ब्लड डोनेट… जानें

Kohramlive : अस्पताल के किसी वार्ड में जिंदगी और...