spot_img

राजेश पाल के हत्यारों को दबोचने के लिए SIT गठित, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP के दिये सख्त निर्देश… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सूबे में लगातार हो रहे क्राइम को डीजीपी नीरज सिन्हा और आईजी अभियान वेणुकांत होमकर ने काफी गंभीरता से लिया है। वारदातों के उद्भेदन, क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी और बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए आज यानी 9 जून को क्राइम मीटिंग रखी गई। वीडियो कांफ्रोंसिंग के जरिये यह मीटिंग पुलिस मुख्यालय में हुई। आईजी बोकारो, डीआईजी रांची/बोकारो, जमशेदपुर, रांची व धनबाद के एसएसपी और सरायकेला एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश डीजीपी ने दिये। डीजीपी ने कहा कि किसी भी हाल में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को कंट्रोल करना है। बीते 7 जून को डेली मार्केट थाना क्षेत्र में हुए जेवर निर्माता राजेश पाल के हत्यारों को धर दबोचने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा ने डीआईजी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में एसएईटी का गठन कर दिया है। इस टीम में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार और एसपी एटीएस प्रशांत कुमार को शामिल किया गया है।

क्राइम कंट्रोल के लिए डीजीपी ने दिये कई निर्देश :

  1. सूबे में वांटेड क्रिमिनल्स को दबोच कर उनके खिलाफ कुर्की जप्ति
  2. लंबित कांडों का जल्द से जल्द उद्भेदन
  3. उद्भ्दित कांडों का अनुसंधान, गिरफ्तार अपराधियों के जमानत की निगरानी, कोर्ट में चल रहे ट्रायल का फॉलोअप करना
  4. कुख्यात अपराधियों की जमानत रद्द करना
  5. महिलाओं के साथ हो रहे रेप, छेड़खानी सहित अन्य अपराधों का अनुसंधान और सुरक्षा की निगरानी
  6. जिलों में एक्टिव क्रिमिनल्स के गैंग की फंडिंग को रोकना
  7. अपराधियों का डाटाबेस तैयार करना
  8. अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करना
  9. आवश्यक बलों की तैनाती
  10. महत्वपूर्ण कांडों का कोर्ट में प्रायोरिटी ट्रायल
  11. सीसीटीवी कैमरे का प्रभावी उपयोग और इंस्टॉलेशन
  12. आम जनता और पीड़ितों के साथ व्यवहार में सुधार
  13. थाना में रोज बैठक कर लक्ष्य निर्धारित करना और दिये गये लक्ष्यों की समीक्षा करना
  14. जिला स्तर पर SIU का संचालन
  15. DSP स्तर के अधिकारियों को कांडों के सुपरविजन का टारगेट
  16. शहरी क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग
  17. थाना स्तर पर आसूचना संकलन
  18. वैज्ञानिक तकनीक से अनुसंधान
  19. रंगदारी रोकने के लिए रेलवे साइडिंग पर नजर
  20. जेल और जेल में बंद अपराधियों की निगरानी
  21. टीओपी में बलों की प्रतिनियुक्ति
  22. हेल्पलाइन नंबर जारी करना और एंटी क्राइम चेकिंग
  23. व्यापार के समय पदाधिकारियों द्वारा गस्ती करना
  24. सभी एसएसपी और एसपी द्वारा सहयोगियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर समीक्षा बैठक करना

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप के इल्जाम में दो को जिंदा जलाया… देखें

इसे भी पढ़ें : CM Hemant Soren ने शुरू कराया विशेष अभियान,15 लाख से अधिक नए लाभुकों को मिलेगी पेंशन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...