spot_img
spot_img

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत किरदार, ‘पिता’—को जी रहे हैं। बीते रविवार का दिन उनके परिवार के लिये बेहद खास रहा। शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वां बच्चों की पहली झलक दुनिया को दिखाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

एक तस्वीर और लाखों दिलों में उतर गई खुशी

राम चरण और उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनके तीनों बच्चों के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। बड़ी बेटी क्लिन कारा के साथ जुड़वां बच्चे बेटा शिवराम और बेटी अनवीरा देवी इस तस्वीर का हिस्सा बने। हालांकि कपल ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन यह झलक ही फैंस के लिये किसी तोहफे से कम नहीं रही। पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ इतना लिखा,“Heart is Full” यानी दिल खुशियों से भर गया है। यह छोटा सा संदेश उनके परिवार की बड़ी खुशी बयां कर गया।

नामों में छिपी है आस्था और विरासत की कहानी

राम चरण पहले ही अपने जुड़वां बच्चों के नामों का खास अर्थ बता चुके हैं। बेटे शिवराम के नाम में भगवान शिव और भगवान राम दोनों का आशीर्वाद समाहित है। यह नाम शक्ति, धैर्य और आदर्श जीवन का प्रतीक माना गया है। वहीं, उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी के वास्तविक नाम शिव शंकर वरा प्रसाद से भी जुड़ता है। वहीं बेटी अनवीरा देवी के नाम में साहस, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता का संदेश छिपा है। राम चरण के अनुसार यह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य के लिये एक सुंदर कामना है।

दोस्ती से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे। दोस्ती प्यार में बदली, दिसंबर 2011 में सगाई हुई और 14 जून 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंध गये। आज, 14 साल बाद उनका परिवार पांच सदस्यों का खूबसूरत संसार बन चुका है। इधर, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया। किसी ने इसे “मेगा फैमिली का सबसे प्यारा मोमेंट” बताया तो किसी ने लिखा, “राम चरण की जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर उनके बच्चे हैं।”)

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…

इसे भी पढ़ें : टूट गई ममता बनर्जी की TMC, नया ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : पुरुषोत्तम मास आज खत्म, शुरू होंगे शादी-ब्याह…

इसे भी पढ़ें : अब दुनिया में चमकेगा आदिवासी कला और हस्तशिल्प का नाम, मिला GI टैग…

इसे भी पढ़ें : जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

Kohramlive : दुनिया आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  की रफ्तार...

रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, कौन कर सकता है ब्लड डोनेट… जानें

Kohramlive : अस्पताल के किसी वार्ड में जिंदगी और...

झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...