GIRIDIH : टहलने के इरादे से भोर में घर से निकले प्रभु नारायण वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एक खेत में गिरा पड़ा था। करंट प्रवाहित इस तार की चपेट में वह आ गया। आसपास से जुटे लोगों ने जल्दी जल्दी खबर कर बिजली सप्लाई बंद कराई, फिर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह जमुआ थाना क्षेत्र के मननपूरा गांव का रहनेवाला था। उसके पिता का नाम कैलाश महतो बताया गया।
घटना के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये। मंडरो जमुआ रोड को जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि गांव में गड़े बिजली पोल की हालत बहुत खराब है। अक्सर कभी पोल तो कभी तार टूट कर गिरते रहते है। कई बार इस तरफ बिजली विभाग का ध्यान दिलाया गया, पर बात आयी गयी हो जाती है। गुस्साये लोग मौके पर जेई को बुलाने की मांग पर अड़े थे। लोगों का कहना था कि जबतक वह यह नहीं कबूल करेंगे कि एक फोन पर टूटे तार या गिरे पोल को हटा लिया जायेगा, रोड जाम नहीं हटाया जायेगा। वहीं मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा सड़क जाम हटाने का आग्रह किया। पुलिस के अनुरोध पर भीड़ हट गई।
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें : बीच रोड में मासूम को मिली मौत, कंपा गई रूह… देखें






