spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मेरा नाम शिवांगी डबास है, वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी। यह बोल शिवांगी ने मेरी वर्दी फाड़ मुझे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उसने गाली-गलौच भी की। पीछे से मेरी सहकर्मी को आते देख वह भाग गई। यह कहना है गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में डायल-112 के ओएमसी पर तैनात महिला सिपाही ज्योति शर्मा का। उन्होंने शिवानी डबास पर इल्जाम लगाते हुए FIR दर्ज करायी हैं। इस सबंध में फौरी कार्रवाई करते हुए कार्यवाहक सीओ कविनगर आकाश पटेल ने शिवांगी डबास को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं पूरा मामला…

दरअसल, महिला सिपाही ज्योति बीते रविवार रात 10 बजे अपनी ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह सिटी पार्क कट के सामने से सड़क पार करने लगी, तभी पीछे से आई स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्होंने इस पर विरोध जताया। ड्राइवर को सही तरीके से ड्राइविंग करने की बात कही। इसी पर कार में बैठी शिवांगी डबास को गुस्सा आ गया। वह कार से नीचे उतरी और बोली ‘मेरा नाम शिवांगी डबास है, वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी’। वह महिला सिपाही से गाली-गलौच करने लगी। विरोध करने पर शिवांगी ने महिला सिपाही ज्योति को थप्पड़ तक जड़ डाला। इतने में ज्योति की सहकर्मी को पीछे से आता देख शिवांगी वहां से फरार हो गई। उपरोक्त घटना के संबंध में महिला सिपाही ज्योति ने थाने में शिवांगी के खिलाफ FIR दर्ज करायी। दर्ज FIR पर संज्ञान लेते हुए आरोपी शिवांगी को सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट तथा धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन है बुलेट रानी… 

‘बुलेट रानी’ के नाम से चर्चित शिवांगी डबास सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। मार्च 2021 में शिवांगी डबास उस वक्त चर्चा में आयी थी, जब बुलेट पर स्टंटबाजी करते हुए उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वजह से पुलिस ने उसका 39 हजार रुपये का चालान भी काटा था। बावजूद इसके शिवांगी डबास की स्टंटबाजी जारी रही। इसके पीछे उसका तर्क था कि स्टंटबाजी से वह फेमस होती है।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे अपना नया दल

इसे भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें :

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: