Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की ठंडी हवाओं के बीच, आसमान में ग्रह-नक्षत्र भी अपनी चाल बदल रहे हैं। जैसे गांव की चौपाल पर अचानक कोई खबर माहौल बदल दे, वैसे ही इस हफ्ते का राशिफल कई जिंदगियों की दिशा मोड़ सकता है। बुधादित्य राजयोग, मालव्य योग और कई बड़े ग्रहों के संयोग,  कुछ के लिये खुशियों की बारात लायेंगे, तो कुछ के लिए सब्र का इम्तिहान। इस हफ्ते आसमान में बने राजयोग ठीक वैसे ही जैसे गांव के मौसम में कभी धूप, कभी छांव। बस फर्क इतना है, यहां बादल नहीं, ग्रह असर बन बरसेंगे। जल्दबाजी नहीं, समझदारी से फैसले लें, क्योंकि इस हफ्ते “कदम आपका, असर सितारों का” होगा। आइये, बुलेटिन अंदाज में जानते हैं, किसके हिस्से खुशियां, किसके हिस्से चुनौती….

मेष

हफ्ते की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और उलझनों से भरी रह सकती है। मेहनत ज्यादा, रिजल्ट थोड़ा कम, मन उदास रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, बिजनेस में रिस्क से बचें। परिवार में किसी की कड़वी बात दिल दुखा सकती है। प्रेम में संभलकर कदम रखें। उपाय: हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ

पैसा और समय दोनों को संभालना होगा। घर की टेंशन का असर काम पर दिखेगा। हफ्ते के अंत में यात्रा के योग हैं, इससे फायदा भी मिलेगा। धार्मिक रुझान बढ़ेगा। रिश्तों में दिखावा भारी पड़ सकता है। उपाय: शिव जी की पूजा और रुद्राष्टक पाठ करें।

मिथुन

खुशखबरी से हफ्ते की शुरुआत होगी। नौकरी में तारीफ, प्रमोशन के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में जीत संभव है। बिजनेस में बड़ी डील का मौका मिल सकता है। परिवार में प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” का जप करें।

कर्क

भाग्य पूरा साथ देगा। प्रमोशन और सम्मान के योग हैं। बिजनेस में विस्तार के रास्ते खुलेंगे। परिवार और प्रेम जीवन शानदार रहेंगे। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह 

निजी जीवन की परेशानियां टेंशन बढ़ा सकती हैं। काम पर फोकस कम रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें। नियम तोड़ने से परेशानी बढ़ेगी। रिश्तों में विनम्रता जरूरी है। उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कन्या

उतार-चढ़ाव भरा सप्ताह रह सकता है। छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है। अचानक खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं, सतर्क रहें। रिश्तों में धैर्य जरूरी है। उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला

“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” याद रखें। पैसों के मामले में सतर्क रहें। प्रेम में तीसरे की एंट्री से तनाव संभव है। विवाद से ज्यादा संवाद अपनायें। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक

भागदौड़ और यात्राओं से भरा सप्ताह रह सकता है। खर्च बढ़ेंगे, जेब ढीली होगी। नौकरी में सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी की सेहत चिंता बढ़ायेगी। पार्टनर का साथ मिलेगा। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु

किस्मत और मेहनत दोनों साथ देंगे। सरकारी संपर्क से फायदा मिल सकता है। नौकरी में तारीफ और सफलता मिलेगी। शादी के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

काम में अड़चनें और आर्थिक दबाव रह सकता है। बड़ा खर्च बजट बिगाड़ सकता है। बिजनेस में घाटे का डर है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ 

किस्मत का पूरा सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और तारीफ मिल सकती है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में जीत संभव है। प्रेम और दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन

विरोधियों से सतर्क रहें। गुप्त योजनायें किसी से शेयर न करें। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं। रिश्तों में संवाद से ही समाधान होगा। उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें : विजय बने CM, शपथ में सबसे चर्चित पल रहा ये…

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (11-17 मई 2026): किस राशि पर बरसेगा भाग्य… जानें

इसे भी पढ़ें : आसमान से बरसी आफत, उजड़े खेत देख रो पड़े किसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “BJP हमारी सबसे बड़ी दुश्मन” हार के बाद ममता और क्या बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन जागा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...