spot_img

साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 जुलाई 2025)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सूर्य का राशि परिवर्तन, बुध का गोचर और मंगल का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, ये बड़े खगोलीय बदलाव इस हफ्ते राशियों पर खास असर डालेंगे। तुला से मीन राशि तक वालों के लिये ये सप्ताह ‘लकी’ बन सकता है। आईये जानते हैं कैसा रहेगा आपका सप्ताह:

मेष (Aries) : खर्च बढ़ेंगे, संयम रखेंः सप्ताह की शुरुआत में जेब ढीली हो सकती है। घर में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग सीनियर्स से सपोर्ट पायेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, छात्रों का मन भटक सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। उपाय: रोज मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ायें, चालीसा पढ़ें।

वृषभ (Taurus) : देरी और असंतोष रहेगा साथ-जो चाहा, वो मिलेगा लेकिन थोड़ी देर से। ट्रांसफर की टेंशन हो सकती है। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी चाल चल सकते हैं। पारिवारिक टकराव संभव है, लेकिन संयम ही समाधान है। उपाय: सफेद चंदन से शिवलिंग का पूजन करें।

मिथुन (Gemini) : कामकाज में तरक्की के आसार- हालात सामान्य रहेंगे, मेहनत रंग लायेगी। पार्टनरशिप में भरोसा बनाकर रखें। नौकरी में लंबी यात्रा के योग हैं। छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। लव और मैरिड लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: गणेश जी की पूजा करें, गणेश चालीसा पढ़ें।

कर्क (Cancer) : अचानक धन लाभ के योग-आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। बिजनेस में विस्तार संभव है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है। तीर्थ यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें, स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें।

सिंह (Leo) : सौभाग्य का साथ मिलेगा- सरकारी संपर्क से लाभ होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में बुजुर्गों की राय को तवज्जो दें। उपाय: विष्णु सहस्रनाम पढ़ें, गुरुवार को गुड़-चने का दान करें।

कन्या (Virgo) : नई यात्रा, नये संबंध-सप्ताह की शुरुआत में यात्रा संभव है। धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। मनचाहा ट्रांसफर संभव है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। उपाय: तुलसी सेवा करें, बुधवार को हरे वस्त्र किन्नर को दें।

तुला (Libra) : सफलता की राह खुली- सोचे काम पूरे होंगे। बॉस से प्रमोशन की उम्मीद रखें। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ संभव है। उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें, शिवलिंग पर दूध चढ़ायें।

वृश्चिक (Scorpio) : मुकाबले की तैयारी रखें-कड़ा कॉम्पिटिशन रहेगा। जल्दबाजी से बचें। भावनाओं में बहकर बड़ा निर्णय न लें। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) : भागदौड़ भरा सप्ताह- थकावट और तनाव बना रहेगा। कोई नया काम सोच-समझकर ही शुरू करें। सप्ताह के अंत में राहत मिलेगी, लेकिन प्रेम में धैर्य जरूरी है। उपाय: पीली मिठाई चढ़ायें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर (Capricorn) : सतर्क रहें, विवाद से बचें-कामकाज में ध्यान रखें, किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यय अधिक रहेगा। रिश्तों में धैर्य रखें, छात्र अधिक मेहनत करें। उपाय: पार्थिव शिवलिंग की पूजा करें, रुद्राष्टकं पढ़ें।

कुंभ (Aquarius) : सौभाग्य का सितारा चमकेगा- कारोबार में तरक्की के संकेत हैं। नई शुरुआत के लिये समय अनुकूल है। विदेश से लाभ संभव है। छात्रों को सफलता मिलेगी, दांपत्य सुख रहेगा। उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें।

मीन (Pisces) : अनपेक्षित खुशियों का हफ्ता- विरोधी शांत होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। उपाय: केसर का तिलक लगाएं, नारायण कवच पढ़ें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। निर्णय लेते समय अपनी सूझबूझ और विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयेंगी देवघर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : सरगना मुन्ना खान का नेटवर्क बेनकाब, जीटी रोड पर ब’वाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट में NTPC का नया सवेरा

इसे भी पढ़ें : ACC की बैठक में शामिल होने से BCCI ने किया इन्कार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : AAP को बड़ा झटका, अनमोल ने दिया इस्तीफा, राजनीति भी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...