spot_img

ACC की बैठक में शामिल होने से BCCI ने किया इन्कार… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत की मेज़बानी में होने वाला एशिया कप 2025 अभी शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन उस पर राजनीति और तनाव के बादल मंडराने लगे हैं। सितंबर में टूर्नामेंट की उम्मीद की जा रही है, मगर 24 जुलाई को ढाका में होने वाली ACC की बैठक ने सारा समीकरण बिगाड़ दिया है। BCCI ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की अस्थिर स्थिति में ढाका में बैठक मंज़ूर नहीं। अगर स्थल नहीं बदला गया, तो भारत न सिर्फ बैठक से दूर रहेगा, बल्कि एशिया कप पर भी खतरा मंडरा सकता है। सूत्रों की मानें, तो ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि BCCI ने आग्रह किया था कि बैठक का स्थान बदला जाये। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो भारत बैठक के किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खारिज करते हुये कहा “भारत ने न तो एशिया कप से हटने का फैसला लिया है और न ही महिला इमर्जिंग एशिया कप से। ये सब अटकलें हैं।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...