spot_img

सरगना मुन्ना खान का नेटवर्क बेनकाब, जीटी रोड पर ब’वाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बीते कल Kohramlive.com में चली एक खबर का असर आज सड़क पर दिखा। ‘मुन्ना खान मालामाल, पुलिस खामोश’ इस खबर ने निरसा में भूचाल ला दिया। आज गो-रक्षा दल के अध्यक्ष अभिजीत दास के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जीटी रोड पर उतर आये और एक कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर से जो तस्वीरें निकलीं, उसने सबको झकझोर दिया। कंटेनर के अंदर 150 से 200 मवेशी ठूंसे हुये हालत में मिले। करीब 90% बैल और 10% गायें थी। लोगों ने मवेशियों को बाहर निकाला। चालक की जमकर पिटाई हुई। गुस्से से उबलते लोगों ने मुन्ना खान को ‘पशु तस्करी का सरगना’ बताया, जिसका नेटवर्क हजारीबाग के अकील खान, धनबाद के शमशाद खान से होता हुआ यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और बांग्लादेश तक फैला है। अकील खान और धनबाद में शमशाद खान उसके मजबूत पिलर हैं। पुलिस को सब पता है, लेकिन सब खामोश हैं। थाना और ओपी सब मौन, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। बीती रात भी पुलिस की नाक के नीचे से कई कंटेनर निकल गये। निरसा की पूर्व विधायक अर्पणा सेन गुप्ता ने मीडिया से कहा कि “अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो जनता खुद आंदोलन करेगी। गो-तस्करी बर्दाश्त नहीं होगी।” एक आला पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि “अगर मामले की तह में गये, तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...