spot_img
spot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयेंगी देवघर… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। 31 जुलाई को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन से लेकर एम्स प्रबंधन तक, हर कोई तैयारियों में जुट गया है। देवघर एम्स में पहली बार दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। भव्य आयोजन की पूरी तैयारी चल रही है। एम्स के ऑडिटोरियम को सजाया जा रहा है, जहां करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। हर विभाग को जिम्मेदारियां बांटी जा चुकी हैं।

48 छात्रों को डिग्री, 4 को मेडल

इस खास मौके पर राष्ट्रपति 48 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगी। 4 मेधावी छात्रों को विशेष सम्मान मिलेंगे। गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज और एक अन्य को विशिष्ट डिग्री मिलेगी। राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। SDO रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि अगर राष्ट्रपति इच्छा जताती हैं तो प्रशासन पूरी तैयारी रखेगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यातायात, सुरक्षा, और VIP मूवमेंट पर खास नजर है। पुलिस व परिवहन विभाग को साफ निर्देश मिले हैं कि चूक की कोई गुंजाइश नहीं। यहां याद दिला दें कि राष्ट्रपति मुर्मू का देवघर दौरा पहले 10-11 जून को प्रस्तावित था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रमों के चलते स्थगित करना पड़ा था। अब 31 जुलाई को यह दौरा देवघर के लिये ऐतिहासिक लम्हा बनने जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...