UP : UP के बिजनौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक्सीडेंट में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई। यह भयानक हादसा बीती देर रात NH 74 पर हुआ। जानकारी के मुताबिक झारखंड में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के लोग ट्रेन से यूपी के मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे। वहां से ऑटो पकड़ बिजनौर के धामपुर जाने के लिए रवाना हुये। रास्ते में घर से सिर्फ 5 किमी दूर एक कार ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। मरने वालों में दूल्हा विशाल, दुल्हन खुशी, दूल्हे के पिता खुर्शीद, मुमताज, रूबी, 10 साल की बच्ची बुशरा और ऑटो ड्राइवर अजब शामिल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं दूल्हे के जीजा ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जीजा ने बताया कि घर में अब तीन साले और सास बची है। जिनमे से एक साला विकलांग है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। जांच जारी है।
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”
ये भी पढ़े :काशी की देव दीपावली बन गई यादगार
ये भी पढ़े :मुक्ति के संघर्ष के प्रणेता थे धरती आबा बिरसा मुंडा : गर्वनर
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें









