लूटना था हथियार, मारे गये दो बॉडीगार्ड, देखें कैसे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : पूर्व विधायक गुरु चरण नायक के दो बॉडीगार्डों की हत्‍या और हथियार लूटकांड का चाईबासा पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने भाकपा माओवादी के 9 सक्रिय सदस्‍यों को पकड़ा है। गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 देसी कारबाइन, 42 राउंड जिंदा गोलियां, नक्‍सली बैनर, नक्‍सली पोस्‍टर, 1 बाइक और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार माओवादियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं।
पुलिस को दिये बयान में माओवादियों ने बताया कि पूर्व विधायक के बॉडीगार्डों से हथियार लूटने की योजना थी। इसको लेकर 27 दिसंबर और 2 जनवरी को मीटिंग की गई थी। तय किया गया कि 4 जनवरी को चाईबासा के झीलरुआ हाई स्‍कूल खेल मैदान में मुख्‍य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरु चरण नायक को बुलाया जाये, जहां उनके बॉडीगार्डों से हथियार और गोली लूट लिया जायेगा।

बेला पंचायत के मुखिया कुजरी केराई को पूर्व विधायक को खेलकूद प्रतियोगिता में बुलाने और शाम तक रोके रखने की जिम्‍मेवारी सौंपी गई थी। वहीं प्रधान कोड़ाह और पुसा लुगून को पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने और प्‍लान में शामिल लोगों को लाने और ठहराने का जिम्‍मा मिला था। दस्‍ते के सभी सदस्‍य कार्यक्रम स्‍थल के चारों तरफ फैल गये। 3 के हाथ में छुरा और बाकी के पास मिर्च पाउडर था। तय योजना के मुताबिक सबकुछ हुआ। जैसे ही प्रोग्राम खत्‍म हुआ तीनों बॉडीगार्डों के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंककर माओवादियों ने हमला कर दिया। पूर्व एमएलए के बॉडीगार्डों ने इसका डटकर मुकाब‍ला किया। इसी दौरान माओवादियों ने दो बॉडीगार्डों को छुरा मार दिया। जिसमें दोनों शहीद हो गये। इसके बाद माओवादी दोनों के हथियार लूटकर फरार हो गये थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कांड में शामिल प्रधान कोड़ाह, पुसा लुगून, कुजरी कोड़ाई, श्रीराम तुबिद, शैलेन्‍द्र बाहान्‍दा, मंगल सिंह लुगुन, मंगल सिंह दिग्‍गी, रंगिया लुगून और सुनिया सुरीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार माओवादियों ने चाईबासा के अमराई जंगल में मुंशी बेहराम लुगून, प्रेम सिंह सुरीन की हत्‍या और जेसीबी फूंकने में भी अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की है।

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, देखिये कौन था टारगेट…

इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : बाइक सवार पर बाघ ने किया हमला, चबा गया हाथ, फिर लोगों ने किया…  

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले

इसे भी पढ़ें : स्‍पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…

इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री

इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्‍यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे

इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं

इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...