spot_img

स्‍पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : दिन के 12 बजे घर से निकले कारोबारी धर्मेंद्र सिंह जब खाना खाने घर नहीं आये तो पत्‍नी ने फोन किया। फोन स्‍वीच ऑफ आने पर पत्‍नी की चिंता बढ़ गई। बेटे से कहा- पापा को फोन करो, पता करो कहां हैं। अभी तक घर नहीं आये। बेटे ने कई बार फोन किया। पहले तो फोन रिसीव नहीं किया गया। मगर जब रिसीव किया तो कोई रिप्‍लाई नहीं आया। उसके तुरंत बाद बेटे गोलू के मोबाइल पर धर्मेंद्र सिंह के नंबर से व्‍हाट्एप मैसेज आया। जब पढ़ा तो होश उड़ गये। लिखा था- “तुम्‍हारे पापा को हमने किडनैप किया है। 50 लाख रुपये दो, नहीं तो पापा को मार देंगे। ज्‍यादा स्‍यानापनती की तो भी जाओगे, पुलिस के पास गये तो भी जाओगे”। डरा-सहमा गोलू भागे-भागे घर पहुंचा। परिजनों को सारी बात बताई। रात के करीब सात बजे गोलू ने पुलिस कप्‍तान एम तमिलवाणन को फोन कर पूरा घटनाक्रम बताया। एक्टिव हुई पुलिस ने पूरे टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू की।

पूरे शहर में नाकेबंदी की गई। रात के 2 बजकर 20 मिनट पर कदमा में चेकिंग के दौरान एक कार भागने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह कार को रोका। जबरदस्‍ती डिक्‍की खोला तो एक स्‍पोर्टस बैग मिली। बैग को खोला तो पुलिस हक्‍का-बक्‍का रह गई। बैग में थी लापता कारोबारी धर्मेंद्र सिंह की लाश। पुलिस ने गाड़ी चला रहे शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जमशेदपुर के साकची थाने में मृतक के बेटे गोलू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार शख्‍स का नाम विश्‍वजीत है। वह टाटा स्‍टील का कर्मी है। धर्मेंद्र सिंह बेल्‍ट, पर्स और घड़ी का होलसेल कारोबार करते थे। मृतक के बेटे गोलू और एसएसपी से सुनें पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्‍मी, किया गया एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्‍नी, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह

इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

इसे भी पढ़ें : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...