Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस बार इलाका था कांके का प्रेमनगर और निशाने पर था जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा। दिन के करीब 11 बज रहे थे। अनिल सिंह मुंडा अपने साथी योगेंद्र महतो के साथ अपने निर्माणाधीन घर पर काम करवा रहे थे। दोनों कुर्सी पर बैठे हुये थे। अचानक तीन लोग आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। कुछ समझ पाते उससे पहले ही अनिल को दो गोली लग गई। वह जख्मी हालत में भागकर घर के अंदर घुसे। साथी योगेंद्र पर भी बदमाशों ने फायरिंग की, पर वह बच गये। दिन के उजाले में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। सभी हमलावर 23 से 26 साल के बीच थे। गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
आसपास के लोग जख्मी अनिल को रिम्स ले गये, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद कांके थानेदार बृज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी ली और अपराधियों की तलाश में जुटी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल सिंह मुंडा और उसके दुश्मनों के बारे में कुछ चौंकानेवाली जानकारी मिली है। जल्द ही कुछ रिजल्ट सामने आयेगा।
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार पर बाघ ने किया हमला, चबा गया हाथ, फिर लोगों ने किया…
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता




