spot_img
spot_img

शिमला में बोले पीएम मोदी- ‘हम वोट बैंक नहीं, नया भारत बनाने आए हैं’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पीएम मोदी अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार की सुबह शिमला पहुंचे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 80 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ रुपये जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी राज्य में भाजपा सरकार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर के गृह जिले मंडी के पड्डल मैदान में एक रैली को संबोधित करने के लिए पिछले साल 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश आए थे। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है। अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

आप भाजपा में होतीं तो चुनाव लड़ने के लिए कहते

इस मौके पर पीएम मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इसी बातचीत के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया, जब प्रधानमंत्री ने एक महिला से कहा कि अगर वह भाजपा की कार्यकर्ता होतीं तो चुनाव लड़ा देते।

इुआ यूं कि मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी की एक महिला संतोषी से पूछा कि उनको कौन सी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कन्नड़ भाषा में बोलते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, पहले हमारे घर, गांव में यह सुविधा नहीं थी। उस समय बहुत दिक्कत होती थी। दवा मिलना मुश्किल होता था लेकिन जबसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हमारे यहां खुला है। मेरी मां समेत पूरे गांव वालों को फायदा मिल रहा है। दवाई फ्री मिल रही है, हम सभी लोग स्वस्थ है।” संतोषी की बात सुनने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह जिस तरह से अपने विचार व्यक्त करती हैं, उससे वह प्रभावित हैं और अगर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता होतीं तो वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते।

लद्दाख के पूर्व सैनिक ने बताया जल जीवन मिशन का फायदा

लद्दाख के एक पूर्व सैनिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) फायदा हुआ है और योजना का लाभ उठाने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बिहार के बांका जिले की ललिता देवी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक पक्का घर और एक शौचालय मिला है। त्रिपुरा के पंकज साहनी ने कहा कि उन्हें ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना के तहत राशन कार्ड मिला है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली समा देवी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक पक्का घर बनाने के लिए एक लाख रुपये मिले और उन्हें किसान सम्मान निधि के तहत एक वर्ष में तीन किस्तों में 6,000 रुपये भी मिले।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :एक-दूजे की हुई ये दो महिला क्रिकेटर, देखें तस्‍वीरें…  

इसे भी पढ़ें :…और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :UPSC पास करने वाले पलामू के सौरभ की कहानी, जानिये कैसे अभाव में भरी ऊंची उड़ान

इसे भी पढ़ें :चारधाम यात्रा के नियम बदले, जानिए नहीं तो बिना दर्शन लौटना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें :प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर जवान का हथियार लूटा, जानिये क्‍या लगाया इल्‍जाम

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...