spot_img

ठंडे पानी से धोएं चेहरा, स्किन प्रॉब्लम्स से दिलाएगा राहत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : चाहे लड़कियां हो या लड़के हेल्दी और चमकती हुई स्किन पाना हर इंंसान की चाहत होती है।  चेहरा हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए चेहरे का खास ख्याल रखा जाता है। सुस्ती, थकान और गर्मी महसूस होने पर चेहरे को ठंडे पानी से धोने पर ताजगी और सुुकून का एहसास होता है। तो वहीं, चेहरे पर जमा गंदगी, धूल और चिपचिपापन भी कम हो जाता है। इसीलिए, दिन में 2-3 बार लोग चेहरा धोते हैं। आइए जानते हैं ठंडे पानी से चेहरा धोना क्यों है स्किन के लिए ज़रूरी।

स्किन पोर्स की होती है सफाई

त्वचा पर खुले स्किन पोर्स की वजह से पिम्पल्स की समस्या बहुत अधिक होने लगती है। धूल, मिटटी और गंदगी जमा होने के कारण स्किन पोर्स भर जाते हैं और इससे स्किन संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आप ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इससे, ना केवल रोमछिद्रों की सफाई होगी, बल्कि एक्ने और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं भी कम होंगी।

इसे भी पढ़ें : बस चिल्लाना होगा इस झूले पर और मोबाइल हो जाएगा चार्ज

ग्लो करती है स्किन 

चमकती त्वचा के लिए ठंडे पानी से चेहरा धोना चाहिए। यह एक ब्यूटी सीक्रेट है, जो बहुत कम लोगों को ही पता है। गुनगुने और सादे पानी से चेहरे पर वैसा निखार नहीं आता जैसा ठंडे पानी से आता है। दरअसल, ठंडे पानी से त्वचा को ताजगी मिलती है। जिससे, स्किन पर ग्लो आता है और आपका चेहरा भी सुंदर दिखायी देता है। यही नहीं ठंडे पानी से चेहरा साफ करने से त्वचा का टेक्स्चर भी बूस्ट होता है।

चेहरे की सूजन होती है कम

सर्दियों में अक्सर, सोकर उठने के बाद चेहरा बहुत बड़ा या सूजा हुआ दिखता है। ऐसे में लोगों को रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से छींटे मारनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : रह-रह कर Bike बंद होने लगे, तो जानें क्‍या हैं खामियां

एंटी-एजिंग की समस्या

ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन लम्बे समय तक हेल्दी और यंग दिखायी देती है। ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन को हाइड्रेशन मिलता है। इसके अलावा झुर्रियां और महीन रेखाएं भी कम दिखती है।

सूरज की UV रेज़ से सुरक्षा  

सूरज की UV रेज़ से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। ठंडे पानी से चेहरा धोने से धूप के साथ त्वचा पर पड़नेवाली इन हानिकारक किरणों के डैमेज रिपेयर में मदद होती है और साथ ही स्किन सुरक्षित भी रहती है।

इसे भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने लांच किया इंडिया का पहला CNG tractor

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...