कोहराम लाइव डेस्क : हम Bike चलाते हैं, तो कभी-कभी ऐसी स्थिति रह-रह कर आने लगती है, जब रास्ते में बाइक रुक जाया करती है। हम परेशान हो जाते हैं। यदाकदा दूर तक खींचकर भी ले जाना पड़ता है ठीक कराने के लिए। मेकेनिक की दुकान बंद हो तो दूसरी आफत। तब Bike खींचकर घर ही लानी पड़ेगी। इस प्रकार बाइक बंद होने की प्रक्रिया से कभी-कभी बड़े डैमेज का सामना भी करना पड़ सकता है। सामान्य गड़बडि़यों को समझना और समय पर ठीक कराना जरूरी है। आइए, आज रूबरू कराते हैं Bike की कुछ ऐसी गड़बडि़यों से, जिनके बारे में जानकर परेशानियों से बच सकते हैं।
समय पर बदलवाते रहें इंजन ऑयल
बाइक की बेहतर सेहत को मेंटेन करने के लिए समय-समय पर इंजन ऑयल को बदलवाना आवश्यक होता है। इसमें लापरवाही बरतने पर बाइक के इंजन में खराबी आएगी। कुछ समय बात ऐसी स्थिति में रास्ते में बाइक रुकने लगेगी। अत: मेकेनिक की सलाह पर इंजन ऑयल को बदलवाते रहें।
इसे भी पढ़ें : दुर्घटना होते ही एंबुलेंस को मिलेगी सूचना, घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज
ओवर लोडिंग से इंजन पर पड़ता है प्रभाव
हर बाइक के इंजन की एक निर्धारित कैपेसिटी होती है। कम कैपेसिटी के इंजन से अधिक काम लेंगे तो वह समय के पहले खराब होगा ही। बाइक पर अक्सर लोग ओवर या ट्रिपल लोडिंग करके चलते हैं। इससे इंजन पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और इंजन चलते-चलते बंद होने लगता है। अत: Bike पर ट्रिपल लोडिंग अथवा अधिक सामान लादने से बचना चाहिए।
एयर फिल्टर को चेंज कराना जरूरी
Bike को स्मूथली चलने के लिए एयर फिल्टर का ठीक से काम करना जरूरी है। एक निश्चित समय के बाद एयर फिल्टर को बदल देना चाहिए, ताकि इंजन ठीक से काम करता रहे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो Bike कभी भी रास्ते में बंद हो सकती है। इसके बिना इंजन में ठीक से हवा नहीं पहुंच पाती है। बिना ठीक से हवा मिले इंजन की क्षमता कम हो जाती है। अत: एयर फिल्टर को मेकमनिक की राय से समय पर बदलवा लें।
इसे भी पढ़ें : 15 के बाद वाहनों में FASTag लगाने का नहीं बढ़ेगा Date














