कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया के सभी किसानों और कृषि से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। एक नई कृषि क्रांति का आगाज। 12 फरवरी को देश का पहला CNG tractor लांच किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस डीजल ट्रैक्टर को लांच किया। रॉमैट टेक्नो सॉल्यूशन और टोमासेटो एकाइल इंडिया ने इसे डेवलप किया है।
ईंधन के खर्च में होगी बचत
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस CNG tractor की मदद से ग्रामीण भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस ट्रैक्टर से किसानों को हर साल उनके ईंधन खर्च में बड़ी बचत होगी।
पर्यावरण की भी सुरक्षा
CNG के प्रयोग से किसानों का खर्च तो बचेगा ही, पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी। सीएनजी की विशेषता के कारण इंजन की लाइफ भी अधिक होगी। इससे किसानों को अतिरिक्त खर्च की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : रह-रह कर Bike बंद होने लगे, तो जानें क्या हैं खामियां
इसे भी पढ़ें : 15 के बाद वाहनों में FASTag लगाने का नहीं बढ़ेगा Date












