कोहराम लाइव डेस्क : मोबाइल आज के समय में हमारी जिंदगी की गतिविधियों का अटूट हिस्सा बन चुका है। इसके बिना हमारे काम अंजाम तक नहीं पहुंच सकते हैं। इंटरनेट की दुनिया में भरी पड़ीं सूचनाओं और ज्ञान के स्रोत की ही जानकारी इससे हमें नहीं मिलती, बल्कि हमारे खाने-पीने के सामान और अन्य खरदारी के सामान भी इसके सहारे हम मंगवा लेते हैं। मोबाइल तभी काम करेंगे, जब चार्ज से फुल होगा।
यदि कहीं आप घूमने गए हैं और मोबाइल का चार्ज खत्म हो जाए, तो परेशान हो जाएंगे। किसी एम्यूजमेंट पार्क में ऐसा हो जाए तो और मुश्किल। अब इस स्थिति से निजात के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के थोर्प पार्क के एक रोलर कोस्टर की। इसकी विशेषता है कि इस पर बैठकर चिल्लाने से बिजली उत्पन्न होगी। उस बिजली से कोई अपना फोन भी चार्ज कर सकता है।
कुछ खुशी से, तो कुछ डर से चिल्लाते हैं
रोलर कोस्टर यानी झूला। किसी एम्यूजमेंट पार्क में इस पर घूमना किसे पसंद नहीं होगा। सभी मस्ती के लिए झूला ढूलते हैं। किसी भी एम्यूजमेंट पार्क में जाकर हम रोलर कोस्टर पर सबसे ज्यादा मजा करते हैं। रोलर कोस्टर पर कुछ लोग खुशी से चिल्लाते हैं, तो कुछ लोग डर के मारे में चिल्लाने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी : जेपीएससी ने घटाई परीक्षा फीस
जितना अधिक चिल्लाएंगे, उतनी अधिक उत्पन्न होगी बिजली
थोर्प पार्क के द वॉकिंग डेड नाम के रोलर कोस्टर का ढांचा इस तरीके से बनाया गया है कि पर बैठने के बाद जितना अधिक चिल्लाने की प्रक्रिया को तेजी से अंजाम दिया जाएगा, उतनी अधिक चार्ज के लिए बिजली बनकर तैयार हो जाएगी। नियम है कि यात्रा करने से पहले सभी लोगों को अपने फोन चार्जिंग के लिए जमा करने होंगे।
बाहर घूमते वक्त चिंता की जरूरत नहीं
इस नए सिस्टम को जन्म देने वाले जॉन बर्टन का कहना है कि अब पार्क में आए लोगों को यह परवाह करने की जरूरत नहीं कि वे बाहर घूम रहे हैं। उनके फोन की बैटरी खत्म होने पर परेशानी नहीं हो सकती है। उनकी इस मुसीबत को भी ये रोलर कोस्टर दूर कर देगा।
इसे भी पढ़ें : अब तत्काल होगा रेल यात्रियों का टिकट रिफंड, जानें कैसे










