New Delhi : वक्फ (संशोधन) बिल, 2025 पर जदयू में असंतोष की आग भड़क उठी है। पार्टी के फैसले से नाराज होकर अब तक पांच वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि इस बिल का समर्थन कर जदयू ने मुस्लिम समुदाय के भरोसे को तोड़ा है। ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
तबरेज हसन ने नीतीश कुमार पर उठाये सवाल
जदयू युवा विंग के उपाध्यक्ष तबरेज हसन ने CM नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा, “आपसे उम्मीद थी कि आप अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि बनाये रखेंगे, लेकिन आपने ऐसे लोगों का साथ दिया जो बार-बार मुसलमानों के खिलाफ फैसले लेते हैं।” उन्होंने इस बिल के समर्थन को अनुच्छेद 370 हटाने, ट्रिपल तलाक कानून और CAA की कड़ी का हिस्सा बताया, जिससे मुस्लिम समाज को नुकसान हुआ है।
तबरेज हसन से पहले जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव मोहम्मद शहनवाज मलिक, अलीगढ़ के राज्य महासचिव मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी, भोजपुर के मोहम्मद दिलशान रैन और पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद कासिम अंसारी ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। इन नेताओं का कहना है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस बिल का विरोध करने की अपील की थी, लेकिन उनकी आवाज अनसुनी कर दी गई। खबर है कि NDA की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल में भी बिल के समर्थन को लेकर नाराजगी है।
इसे भी पढ़ें :भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा
इसे भी पढ़ें :कुएं की सफाई में एक साथ चली गई 8 जान, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें :वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संग्राम, ये बोल गये खड़गे…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं की हुकूमत… देखें वीडियो












