spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai : शुक्रवार सुबह भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। वह 87 साल के थे। कोकिलाबेन अस्पताल में तड़के साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांसे लीं, वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया, “…उन्हें डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस था। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।” मनोज कुमार का योगदान भारतीय सिनेमा में अद्वितीय रहा। उनकी उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों ने देशभक्ति का जो जज़्बा जगाया, वह आज भी अनमोल है। उन्होंने सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किये और 1992 में पद्मश्री से सम्मानित हुये थे। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी मिला।

PM नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी फिल्मों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और उनकी विरासत हमेशा प्रेरित करती रहेगी। मनोज कुमार की यादें, उनकी देशभक्ति और सिनेमा के प्रति प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...