spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कुएं की सफाई में एक साथ चली गई 8 जान, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्य प्रदेश के खंडवा के कोंडावत गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। हर साल की तरह इस बार भी गणगौर माता के जवारों का विसर्जन होना था, लेकिन इससे पहले गांव के पुराने कुएं की सफाई के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के 150 साल पुराने सार्वजनिक कुएं की सफाई के लिये उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। शुरूआती जांच में सामने आया कि कुएं के अंदर जमा मीथेन गैस की वजह से सभी का दम घुट गया और वे बाहर नहीं निकल सके। जैसे ही हादसे की खबर फैली, पूरे गांव में तहलका मच गया।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने गांव के लोगों को सदमे में डाल दिया है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस कुएं का वर्षों से मूर्ति और जवारे विसर्जन के लिये उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कलेक्टर ने भरोसा दिया कि इस मामले की गहन जांच होगी, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे यह भी जांच करें कि यह कुआं उपयोग के लायक था या नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...