Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कोयला तस्करी का दो नंबरी धंधा अपने चरम पर है। कानून के पहरेदारों की आंखों के सामने यह धंधा दिन-रात धधक रहा है। चुरचू थाना क्षेत्र के करगी इलाके से आई एक चौंकाने वाली वीडियो ने इस अंधेरगर्दी की पोल खोल दी है। यहां खुलेआम कोयले की तस्करी हो रही है और प्रशासन मौनी बाबा बना हुआ है।
हजारीबाग में कोयला माफियाओं की हुकूमत… देखें वीडियो #Hazaribagh #coalsmuggling #Police #smuggler #Jharkhand pic.twitter.com/WhrIlQEuCW
— KohramLive (@KohramLive) April 3, 2025
कालिख से सना काला कारोबार
सूत्रों के मुताबिक, करगी में एक बड़ा कोयला डिपो बना दिया गया है, जहां से यह काला हीरा तस्करों को मालामाल कर रहा है। बताया जा रहा है कि बसंतपुर कोयला खदान से बड़ी मात्रा में कोयला लाया जाता है और करगी के इस डिपो में इकट्ठा किया जाता है। उसके बाद शुरू होता है असली खेल—यहां से ट्रकों में लोड होकर कोयला बिहार और यूपी की मंडियों में भेज दिया जाता है। इस अवैध धंधे से तस्करों की तिजोरियां भर रही हैं। हर दिन हजारों टन कोयला चोरी कर बेचा जा रहा है और यह सब इतनी सफाई से हो रहा है कि ”जिम्मेदारों” की चुप्पी खुद एक बड़ा सवाल बन गई है।












