spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Voting@3.00 : दुमका में 59.10%, बेरमो में 56.30% मतदान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : Voting@3.00 : झारखंड की दो सीटों पर हो रहे Byelection को लेकर Voting जारी है। सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदान चल रहा है। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों का भी लगभग हर जगह पालन देखने को मिल रहा है। Voting@3.00 यानि दिन के तीन बजे तक दुमका सीट के लिए 59.10% मतदान हुआ है। वहीं बेरमो में 56.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इससे पहले दोपहर एक बजे तक दुमका में 46.96%  और बेरमो में 46.07% मतदान हुआ था। वहीं, 11 बजे तक दुमका में 32.62% और बेरमो में 28.57% मतदान दर्ज किया गया था।

Voting@3.00 : सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला बल के साथ-साथ सीआरपीएफ को भी तैनात किया गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्‍साह दिख रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पहुच रहे हैं।

बता दें कि बेरमो में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक Voting होनी है, जबकि दुमका में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक Voting होगी । कोरोना को लेकर सोशल वोटरों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जा रहा है।

दोनों सीटों पर है सीधा मुकाबला

दुमका विधानसभा सीट पर जेएमएम के बसंत सोरेन का मुकाबला पूर्व मंत्री और बीजेपी की लुईस मरांडी से है। बसंत सोरेन पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बेटे और वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। बसंत के जिताने के लिए हेमंत सोरेन ने पूरी ताकत झोंक दी।

इसे भी पढ़ें : Byelection : एक बजे तक दुमका में 46.96% और बेरमो में 46.07% वोटिंग

सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ पार्टी के प्रमुख नेता और महागठबंधन के नेता भी दुमका में कैंप किए हुए थे। वहीं बीजेपी भी लुईस मरांडी को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के दिग्‍गज नेताओं ने प्रचार के दौरान दुमका में कैंप किया। कई जनसभाओं को संबोधित किया। नेताओं ने अपनी पारी खेल ली, अब मतदाताओं की बारी है।

दुमका सीट पर 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 7 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जबकि बेरमो सीट पर कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह के बेटे कुमार जयमंगल को उतारा है। उनका मुकाबला बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल से है। इस सीट से इस बार 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...