spot_img

Hazaribagh सदर विधायक के माता, पिता, पत्नी, भतीजा को Corona

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : Corona का दुष्चक्र अबतक बना हुआ है। इसकी चपेट में अब Hazaribagh सदर विधायक मनीष जायसवाल का लगभग पूरा परिवार आ गया है। विधायक के पिता सह हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल (77 वर्ष), मां विद्या जायसवाल (73 वर्ष), पत्नी निशा जायसवाल (48 वर्ष) और भतीजे हृषिक जायसवाल (20 वर्ष) एक साथ Corona Positive हो गए हैं।

सभी को शहर के अलग-अलग जगह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका समुचित इलाज कराया जा रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। विधायक की पत्नी एंजेल्स हाई स्कूल की निदेशिका भी हैं।

Hazaribagh सदर विधायक ने खुद जानकारी दी

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। उन्होंने  कहा कि मेरे परिवार के चार सदस्यों का एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं और यह मेरे परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Voting : 11 बजे तक दुमका में 32.62% और बेरमो में…

Corona से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील

विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबागवासियों और राज्य के लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय को अपनाने की अपील की है। विधायक ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक वैक्सीन ना आ जाए, तब तक कोरोना के प्रकोप से बचाव के लिए सरकार के सुझाए सभी आवश्यक मापदंडों को जरूर अपनाएं।

इसे भी पढ़ें : छठ को लेकर चार दिन चलेगी रांची-जयनगर ट्रेन, बुक कराएं टिकट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...