spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : इसके पहले आपने पढ़ा और देखा कैसे चापानल पर पानी भरते समय Tara (तारामणि) का दिल नेहरू मुंडा पर आ गया। नेहरू को पाने के लिए तारा ने अपने पति की सुपारी नेहरू मुंडा को दी और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे निपटा दिया। फौजी जीतलाल मुंडा हत्याकांड में आरोपी पत्नी ने अपनी बेगुनाही का दावा किया है। उसने कहा कि वह कोर्ट में राज खोलेगी कि उसके पति का असली कातिल कौन है? तारा के इस दावे ने सबको चौंका दिया है। अब इंतजार रहेगा तारा के दावे का…

311 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आई Tara

अपने फौजी पति की हत्या के आरोप में 311 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आयी तारा की एक बार फिर से जीने की चाहत बढ़ गयी है। वहीं नेहरू मुंडा के बारे पूछने पर वह चुप्पी साध लेती है। बेगुनाह कैसे हो तुम, इस सवाल पर वह सिर्फ इतना कहती है कि वह कोर्ट में ही राज खोलेगी। राज खुलते ही सच्चाई सामने आ जायेगी।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

Tara ने जेठ पर भी मढ़े गंभीर आरोप

पुलिस फाइल में गुनाहगार करार देने के बाद जेल गई Tara अब अपनी बेटी को पाने की चाह में कोर्ट की शरण में गई है। तारा के जेल जाने के बाद से उसकी बेटी उसके जेठ के पास है। अब तो उसने अपने जेठ पर भी कई गंभीर आरोप मढ़ना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि वह जेठ के खिलाफ भी कोर्ट में जायेगी।  तारा यह भी बताती है कि अपने और बेगानों की बुरी नजरें उसे घूरा करती हैं। कोई हमदर्दी जताता है तो कोई बीवी बनाने की बात करता है।

तारा के पति की मर्डर मिस्ट्री में लव, सेक्स और धोखा सबकुछ है। तारा अब फिर से कोर्ट की शरण में गयी है। जब तक वह बेगुनाह साबित नहीं होती, तब तक उसे अपने पति की हत्या के अपराध और कलंक के साथ ही जीना होगा। मन बहकने और भटकने का क्या अंजाम होता है, यह तारा से बेहतर कोई नहीं बता सकता। अंतिम परिणति सामने है। उसका सबकुछ लुट गया है। आज वह बिल्कुल अकेली है, उसके दावे में कितना दम है, यह आनेवाला वक्त बताएगा।

इसे भी पढ़ें : भाई-बहन Murder Case में पुलिस ने जारी की दो आरोपियों की फोटो

इसे भी पढ़ें : Bike-chain के लिए पत्नी की गला दबाकर और बेटी की बेरहमी से हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...