New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को सौंप दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुये जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है। प्रल्हाद जोशी फिलहाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय का अपना मौजूदा कार्यभार संभालने के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभायेंगे। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था शिक्षा मंत्रालय के कामकाज में किसी तरह की रुकावट न आये, इसे ध्यान में रखकर की गई है। शिक्षा मंत्रालय में स्थायी बदलाव को लेकर आगे अलग से निर्णय लिया जायेगा।
उधर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके आवास पर भाजपा और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना जारी रहा। अमित शाह, पीयूष गोयल, डॉ. जितेंद्र सिंह, रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समर्पण के साथ काम किया और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं और शिक्षा सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए। pic.twitter.com/tGgptFb81Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
इसे भी पढ़ें : सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… बिहार के झंडू ने बढ़ाया देश का मान
इसे भी पढ़ें : बंधक बनाकर राइस मिल में लूट, चौंकाने वाले खुलासे…
इसे भी पढ़ें : बिरसा जू में पहली बार कृत्रिम हैचिंग से जन्में कोबरा के बच्चे… देखें
इसे भी पढ़ें : CM का एक्शन, SDO हटे, DSP वेटिंग फॉर पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें : दूसरे राज्य में दर्ज वोटर भी अब झारखंड में करा सकेंगे नाम ट्रांसफर… जानें कैसे







