बंधक बनाकर राइस मिल में लूट, चौंकाने वाले खुलासे…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र के तापे गांव स्थित बंद पड़े राइस मिल में हुये लूटकांड का खुलासा कर दिया गया है। मामले में तीन संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार रवि, मुबारक अंसारी और शमीम खान के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पू और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को अज्ञात अपराधियों ने राइस मिल में घुसकर दो कर्मचारियों को बंधक बनाया था। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर का क्वाइल, परिसर में रखा कोका-कोला का सामान और नकदी लेकर फरार हो गये थे।

SSP के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ और रांची में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम तथ्य मिला। पुलिस का कहना है कि थाने में दिये गये आवेदन में लूटी गई नकदी और सामान की कीमत वास्तविक से अधिक बताई गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें : बिरसा जू में पहली बार कृत्रिम हैचिंग से जन्में कोबरा के बच्चे… देखें

इसे भी पढ़ें : CM का एक्शन, SDO हटे, DSP वेटिंग फॉर पोस्टिंग…

इसे भी पढ़ें : दूसरे राज्य में दर्ज वोटर भी अब झारखंड में करा सकेंगे नाम ट्रांसफर… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कभी पेपर लीक के खिलाफ खाई लाठी, अब उसी मुद्दे पर गई कुर्सी… कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान?

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…

Palamu : पलामू में एक शिक्षिका के प्रसव के...

मार्स हाउस बना विनर…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में...

JPSC मामले में दो और अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न...

318 मामलों का निपटारा, 7.11 लाख रुपये का मिला राजस्व

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा)...

Facebook का नया फीचर, अब ऐसे होगी असली लोगों की पहचान… जानें

Kohramlive : फेसबुक ने AI से बनने वाले फेक...