spot_img
spot_img

यूरोपीय देश सिसली में माउंट एटना पर ज्‍वालामुखी विस्‍फोट, तीन मील तक फैला राख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : यूरोपीय देश सिसली में माउंट एटना पर ज्‍वालामुखी धमाके से कोहराम मच गया। यह ज्‍वालामुखी एक बार‍ फिर से धधक उठा है। ज्‍वालामुखी में रविवार की रात को भीषण विस्‍फोट से 325 फुट की ऊंचाई तक हवा में लावा उठा। माउंट एटना ज्‍वालामुखी में सबसे पहले दक्षिणी-पूर्वी गड्ढे में रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब विस्‍फोट हुआ। ज्‍वालामुखी में विस्‍फोट सोमवार की सुबह तक चलता रहा। ज्‍वालामुखी में विस्‍फोट की वजह से तीन मील के इलाके में राख फैल गया। ज्‍वालामुखी की राख से सिसली के पेडारा और ट्रेमेस्टिइरी इटनिओ गांवों के बीच इलाका राख से ढंक गया।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब

माउंट एटना यूरोप का सबसे सक्रिय और सबसे बड़ा ज्‍वालामुखी है। इस ज्‍वालामुखी से हर साल इतना ज्‍यादा लावा निकलता है कि 108 मंजिला इमारत को इससे भरा जा सकता है। सैटलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि ज्‍वालामुखी के दक्षिणी-पूर्वी गड्ढे में सबसे पहले विस्‍फोट हुआ। इससे करीब 325 फुट तक लावा उठा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विस्‍फोट में ज्‍वालामुखी का दक्षिणी-पूर्वी कोना टूट गया। इससे ज्‍वालामुखी से निकल रहा लावा दो तरफ बह गया। इस विस्‍फोट से पहले रिक्‍टर पैमाने पर 2.7 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। ज्‍वालामुखी में विस्‍फोट के बाद रविवार सुबह से लेकर अब तक 17 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।​

इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्‍हन की आंखें, जमकर कूटा भी

मालूम हो कि माउंट एटना ज्‍वालामुखी में सन 79 में भीषण विस्‍फोट हुआ था, जिसमें पोंपई और हरकुलेनियम शहर राख के नीचे दब गए थे। माउंट एटना ज्‍वालामुखी 11 हजार फुट ऊंचा और 24 मील चौड़ा है।

माउंट एटना ज्‍वालामुखी 7 लाख साल पुराना है और दुनिया का दूसरा सबसे सक्रिय ज्‍वालामुखी है। पृथ्‍वी पर सबसे सक्रिय ज्‍वालामुखी हवाई का माउंट क्लावी है। माउंट एटना ज्‍वालामुखी अफ्रीकी और यूरोशियाई टैक्‍टोनिक प्‍लेटों के बीच स्थित है और इसमें लगातार विस्‍फोट होता रहता है। हर साल करोड़ों टन लावा और 70 लाख टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, पानी और सल्‍फर डाई ऑक्‍साइड माउंट एटना ज्‍वालामुखी से निकलता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 के मार्च महीने में हुए विस्‍फोट के बाद यह सबसे बड़ा विस्‍फोट हुआ है। वर्ष 2017 में हुए विस्‍फोट में कई लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें :  दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...