spot_img

Magadh कोलियरी में काम चालू, उग्रवादी धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : Magadh कोलियरी में फिर से काम चालू, उग्रवादी धमक के बाद बंद था काम। बीते दिनों इलाके में उग्रवादियों की पोस्टरबाजी और उनकी धमक के बाद से यहां काम बंद करा दिया गया था। अब सुरक्षा और नक्सली खौफ के बीच जिले के बालूमाथ में संचालित इस Magadh कोल परियोजना में काम शुरू हुआ। चमातु, कुंडी, देवलगड्डा खदान में आउटसोर्सिंग कंपनी का खनन कार्य 29 घंटों के बाद प्रशासन और सीसीएल की पहल से शुरू किया गया है।

परिवहन कार्य शुरू किया गया

उग्रवादियों के पोस्टर के जरिये कहा गया था कि चार दिनों तक कोयले का उत्खनन और परिवहन का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा। इसके बाद कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी ने डर से काम बंद कर दिया था, लेकिन प्रशासन की पहल पर सुबह 9 बजे मगध फेज-3 में आउटसोर्स का काम चालू कर दिया गया है।

टीपीसी ने धमकाया था

बता दें कि तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) ने लातेहार और चतरा जिले के कई इलाकों में बैनर और पोस्टर चिपकाये थे। इसमें पुलिस और सीसीएल के विरुद्ध बयानबाजी कर सनसनी फैलाने की कोशिश की गयी थी।

इसे भी पढ़ें : देखिये, एक शिक्षक ने क्रिसमस से पहले क्या मांगा CM से…

Magadh परियोजना में पोस्टर और बैनर लगाया था

उग्रवादी संगठन टीपीसी ने बालूमाथ के कुमरांगकला, शिवपुर रेलवे साइडिंग और चंदवा के कामता, हरैया समेत कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाया था, जिसमें सीसीएल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों को सचेत करते हुए 13 से लेकर 16 दिसंबर तक परियोजना बंद रखने की चेतावनी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : Rape की बढ़ती घटनाओं पर राज्यपाल फिक्रमंद, डीजीपी को बुलाया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...