spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

Date:

spot_img
spot_img

बिहार के बक्‍सर में शादी मंडप में दूल्‍हे की पिटाई

कोहराम लाइव डेस्क : शादी-विवाह में दूल्‍हा और दुल्‍हन पक्ष में तनातनी की नौबत का आना-जाना सामान्‍य बात है। हंसी-मजाक और रूठने-मनाने की परंपरा तो मान्‍य है ही, पर कभी-कभार तनाव इस कदर बढ़ जाती है कि मारपीट का गंभीर मामला सामाने आ जाता है। कुछ ऐसी ही घटना बिहार के बक्‍सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव में घटी। हुआ यूं कि गांव में शादी की रस्‍म पूरी होने के बाद मंडप में खाना खिलाने के बाद पांव पूजन परंपरा के दौरान दूल्‍हा अनिल के रूठने के बाद दुल्‍हन पक्ष के लोग भडक गए और दूल्‍हे को जमकर कूट डाला।

दूल्‍हा समेत उसके भाई और चाचा घायल  

बताया जा रहा है कि वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच विवाद इतना बढ गया कि आपस में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हा समेत उसके चाचा और भाई जख्मी बताए जा रहे हैं। चाचा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : हो-हंगामे के बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने गए Vijay Sinha

देखते-देखते बढ गया विवाद

गांव वालों के अनुसार, सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा के पुत्र अनिल मिश्रा की बारात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहसी गांव के उपेंद्र मिश्रा के घर आई थी। सुबह में शादी मंडप में दूल्हे का पांव पूजने की परंपरा चल रही थी। दूल्हा रूठ गया तो उसके ससुर उपेंद्र मिश्रा मनाने के लिए एक हजार रुपये देने लगे। लेने से दूल्हे ने इनकार कर दिया। दूल्हे का मान-मनौवल शुरू हुआ, तो बात विवाद में बदल गई और देखते-देखते वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

दूल्हे की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भी तोड़-फोड़ 

मारपीट इतनी हिंसक हो गई कि वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। इसकी सूचना थाने तक पहुंच गई। वहां मौजूद एसआई संजय शर्मा ने बताया कि करहंसी गांव में शादी के दौरान बारातियों के साथ मारपीट की घटना हुई है। घायलों  का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : Patna में बना हाईटेक रैन बसेरा, मिलेंगे RO पानी और कंबल

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...