- मामला आत्महत्या और प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा
गुमला : छात्रा का शव कुएं से मिला। लोगों ने बताया कि उसने खुदकुशी की है। साथ ही कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। यह हुआ है गुमला जिले के रायडीह थाने के मांझाटोली में। छात्रा प्रियंका तिर्की मांझाटोली के जय किसान प्लस टू स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। वह सुरसांग थाना के जरजट्टा चरकाटांगर निवासी सुनील तिर्की की पुत्री है। लड़की के माता-पिता हिमाचल प्रदेश में रहते हैं और वहां मजदूरी करते हैं।
मोबाइल पर बात करते हुए निकली थी छात्रा
स्कूल की लड़कियों ने बताया कि छात्रा शाम को खाने का प्लेट देकर मोबाइल पर बातें करती हुई निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो बालिका छात्रावास की केयर टेकर सुचिता इंदवार ने प्रिंसिपल फादर शिरिल कुल्लु को इसकी सूचना दी। इसके बाद छात्रा के मोबाइल पर फोन लगाया गया, पर फोन नहीं लगा। सुबह में स्कूल परिसर के कुएं में छात्रा का चप्पल देखा गया। फिर झग्गर लगाकर खोज की गई, तब छात्रा का शव ऊपर आया। फिर इसकी सूचना रायडीह पुलिस को दी गई।
इसे भी पढ़ें : राजधानी…राजभवन के ठीक पास…उग्रवादी पोस्टर…अब क्या कहें…
पुलिस छानबीन में जुटी
सूचना पाकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पहुंचे, तो शव को कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं से पुलिस को बताया कि छात्रा किसी युवक से लगातार मोबाइल फोन पर बात करती थी और सोमवार को भी मोबाइल पर बात करते समय रो रही थी। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। छात्रा के कमरे की तलाशी के दौरान सिम कार्ड और डायरी मिले हैं। पुलिस सबकी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : आग तापना पड़ा महंगा, दो जिंदा जले, तीन गंभीर रूप से झुलसे
वहीं स्कूल के प्रिंसिपल फादर शिरिल कुल्लु ने बताया कि प्रियंका कक्षा नौवीं की छात्रा थी। उसके माता-पिता हिमाचल में रहकर मजदूरी का काम करते हैं और अपनी बेटी का नामांकन हमारे स्कूल में कराए थे और छात्रावास में ही रहने के लिए छोड़ा था।












