Kohramlive : गुजरात के राजकोट में एक युवक ने सिगरेट पीने के बाद अपनी आवाज खो दी। बताया जा रहा है कि मवेशी चरा रहे युवक को सिगरेट अज्ञात लोगों से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक को राजकोट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर भी हैरान हैं। उनके अनुसार, धूम्रपान के बाद आवाज जाने का यह मामला दुर्लभ है।

सीनियर विशेषज्ञ डॉक्टर ने जो बताया
इस मामले पर सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. सुमित अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय तक धूम्रपान करने से गला खराब हो सकता है। लेकिन, इस मामले में हमें अधिक पृष्ठभूमि की जानकारी चाहिए। जैसे एक सिगरेट इस स्तर तक आवाज को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसके कई अन्य प्रभाव हैं लेकिन लैरिंक्स (स्वरयंत्र) पर इसका प्रभाव नहीं देखा गया। हालांकि 2020 में प्रकाशित एक स्टडी ने आवाज और धूम्रपान के बीच संबंध की पहचान की है। इस के अनुसार, अत्यधिक धूम्रपान वोकल कॉर्ड्स (Vocal Chords) को परेशान कर सकता है और वोकल कॉर्ड म्यूकोसा को सुखा सकता है। इसके परिणामस्वरूप वोकल कॉर्ड में सूजन हो सकती है। इससे खांसी, थूक और वोकल कॉर्ड में जलन महसूस हो सकती है। इससे आवाज में बदलाव भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड से तमिलनाडु पहुंची टीम, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 6 मार्च से छायेंगे बादल, 7-8 मार्च को बारिश!
इसे भी पढ़ें :होली खुशियां बांटने का त्योहार : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : 8 IPS अधिकारी इधर से उधर, अनुप बिरथरे बने रांची DIG
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने 200 नए IPS का किया कैडर बंटवारा, बिहार को मिलेंगे 10 अधिकारी
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें
इसे भी पढ़ें :अचानक फटी धरती, स्कूटी से जा रही महिला का क्या हुआ…देखें CCTV
इसे भी पढ़ें :चतरा में नक्सलियों को तीखी चोट… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :रांची में बर्ड फ्लू, मुर्गी और अंडा की खरीद बिक्री पर रोक








