spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में 6 मार्च से छायेंगे बादल, 7-8 मार्च को बारिश!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : बिहार में गर्मी तेजी से बढ़ी है। झारखंड के मौसम का मिजाज अपने ढंग से बदलता दिख रहा है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि कई जिलों में 6 मार्च को बादल छाए रहेंगे। 7 और 8 मार्च को बारिश की भी संभावना है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। यह सामान्यि से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया। 6 मार्च को राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिल सकता है।

कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका

7 मार्च को राज्य के उत्तगर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्यक भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका भी है। इसका प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिल सकता है। 8 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्कीर बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर

इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें

इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े में समा गया वीरेंद्र, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी का फरमान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...