RANCHI : जेल मोड़ स्थित पुराना अतिथि गृह, रांची नगर निगम वार्ड-19 में बर्ड फ्लू से कुक्कुट्टों की मृत्यु की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन की ओर से एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM (RRT) का गठन किया गया है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर 07 RAPID RESPONSE TEAM (RRT) का गठन किया है। हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित 4 सदस्य हैं। एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पांस टीम बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है। RRT एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण कार्य करेगी, ताकि प्रशासनिक स्तर पर कुक्कुटों की कलिंग का शीघ्र निर्णय लिया जा सके। संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट उत्पाद,अंडा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर रोक रहेगी। बता दें कि मृत कुक्कुट में जांच के बाद ICAR NIHSAD Bhopal द्वारा H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है।
निम्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य करेगी RRT
- जेल मोड, नगड़ाटोली, वर्धमान कंपाउंड, लालपुर, प्लाजा चौक, लोहराकोचा।
- जेल मोड़ से अपर बाजार करमटोली, लोअर करमटोली एवं करमटोली चौक तक।
- जेल मोड़ से कचहरी चौक, राजभवन, रातू रोड चौक, मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी।
- जेल मोड़ से कचहरी रोड, चडरी, फिरायालाल, वार्ड नंबर 19 जेल मोड के 1 किलोमीटर की परिधि में।
इसे भी पढ़ें :रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें
इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े में समा गया वीरेंद्र, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी का फरमान










