बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : रेल यात्रियों के बड़ी खबर है। त्योहार को लेकर बाहर रहने वाले लोग घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने बिहार की 8 जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। 4 और 5 मार्च के दिन कटिहार, समस्तीपुर, बरौनी समेत अन्य रूटों की 8 ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। सोनपुर मंडल के खगड़िया-अलौली नई रेल लाइन पर परिचालन जल्द-से-जल्द शुरू हो सके, इसके लिए नन इंटरलॉकिंग का काम आज से शुरू किया गया है। स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण इस रूट से गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का परिचालन आज और कल यानी की 4 और 5 मार्च को बंद कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जनहित एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से करीब दो घंटे तक की देरी से चलेंगी। रद्द ट्रेनों में कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार, सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा, समस्तीपुर-सहरसा, कटिहार-बरौनी-कटिहार स्पेशल जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

4 और 5 मार्च को ये ट्रेनें कैंसिंल

  • ट्रेन नंबर 05263/ 05264 कटिहार-समस्तीपुर-कटिहार
  • ट्रेन नंबर 05221/ 05222 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा
  • ट्रेन नंबर 05275/ 05276 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा
  • ट्रेन नंबर 03316/03315 समस्तीपुर-कटिहार-समस्तीपुर
  • ट्रेन नंबर 05243/05244 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा
  • ट्रेन नंबर 05292/05291 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर
  • ट्रेन नंबर 05278/05277 समस्तीपुर-सहरसा
  • ट्रेन नंबर 05249/05250 कटिहार-बरौनी-कटिहार स्पेशल

इन ट्रेनों की टाइमिंग में चेंज

राजेंद्र से खुलने वाली 13228 डाउन राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को दिनकर ग्राम सिमरिया और खगड़िया के बीच 120 मिनट देर से चली। 4 मार्च को यह ट्रेन सौ मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। पाटलिपुत्र से खुलने वाली 13206 डाउन पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस हाजीपुर और खगड़िया के बीच 90 मिनट देर से चली, वहीं 4 मार्च को यह ट्रेन 30 मिनट और 5 मार्च को 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 3 मार्च को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समस्तीपुर और ओलापुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चली।

इन ट्रेंनों के स्टॉपेज बदले

रद्द हुई ट्रेनों की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पद रहा है। इसे देखते हुए यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए अहमदाबाद-बरौनी के बीच चलने वाली 19483 और 19484 का स्टॉपेज खंडवा स्टेशन पर दिया गया है। अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए दो मिनट का ठहराव खंडवा स्टेशन पर दिया जा रहा है। 6 मार्च से बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 00.43 बजे खंडवा पहुंचेगी और 00.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसे भी पढ़ें :रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर

इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें

इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े में समा गया वीरेंद्र, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी का फरमान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...