कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड स्टार्स कई बार अपने बयानों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इस बार मशहूर सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी अपने एक बयान की वजह से ट्रोल होने लगे। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी।
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की गलत जानकारी दी
विशाल ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के एक गाने को लेकर एक गलत जानकारी साझा की। यह घटना ‘इंडियन आइडल 12’ के गणतंत्र दिवस के स्पेशल एपिसोड में हुआ। शो को विशाल, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। शो की एक कंटेस्टेंट ने लता मंगेशकर का देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया। विशाल ददलानी ने उस प्रतियोगी की जमकर तारीफ की, लेकिन लता मंगेशकर के इस गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने तथ्यों को गलत बता दिया। इसके बाद विशाल ददलानी लोगों के निशाने पर आ गए। विशाल ददलानी ने कहा बताया कि, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सॉन्ग को लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था, जब देश आजाद हुआ था।
इसे भी पढ़ें : …और इतना कहते ही पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
विशाल ददलानी ने कहा
यह दुनिया का एकमात्र गाना है, जो सही मायनों में ऑल टाइम हिट है। इसे लता मंगेशकर जैसा तो कोई नहीं गा सकता है। इस गाने को दिल से नमन.’ लेकिन उन्होंने गाने को लेकर गलत जानकारी साझा की।
1962 में कवि प्रदीप ने लिखा था गीत
वास्तव में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत को 1962 में कवि प्रदीप ने लिखा था। इस गाने की धुन उस समय के मशहूर संगीतकार सी.रामचंद्रन ने बनाई थी और इसे लता मंगेशकर ने गाया था। पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी विशाल ददलानी की आलोचना की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘यह हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी। इतिहास, संगीत और भारत रत्न एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मान दो दो लोगों के बारे में गलत जानकारी।’
इसे भी पढ़ें : वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने ये क्या कर डाला…(देखें वीडियो)
1963 में लता ने गाया था
इस गाने का पूरा इतिहास बताते हुए स्वराज कौशल ने लिखा, ‘लता मंगेशकर जी ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों गीत’ 26 जनवरी, 1963 को दिल्ली में गाया था। गीत को सुनने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भावुक होकर कहा था, ‘लता बेटी, तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया…’ उनका ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विशाल ददलानी ने इस पूरे वाकये पर माफी मांग ली है।
इसे भी पढ़ें :रांची की बेटी सविता ने बढ़ाया मान, PM Modi ने कहा, झारखंड की बेटियां कर रहीं कमाल










