कोहराम लाइव डेस्क : आजकल चोरों ने पटना पुलिस के नाक में दम कर रखा है। पटना के कंकड़बाग थाने की एक घटना सामने आई है, जहां रोड नंबर 2 स्थित इंदिरानगर में एक रिटायर्ड डीएसपी के घर से लगभग 5 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये कैश चोर उड़ा ले गये। कंकड़बाग के थानाध्यक्ष के अनुसार रिटायर्ड dsp का घर 18 तारीख से ही बंद था। उनकी सेहत ठीक नहीं होने की वजह से अपना इलाज कराने ओडिशा गए हैं। घर खाली था तो चोरों ने हाथ साफ कर लिया। रिटायर्ड डीएसपी का बेटा सेना में कर्नल है। वह बॉर्डर पर तैनात हैं। फिलहाल कंकड़बाग पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : …और इस स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो
इसे भी पढ़ें :पंचायतों में Clerk को 10 हजार, जेई को मिलेगा 17 हजार मासिक मानदेय











