कोहराम लाइव डेस्क : एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप सोचने पर हो जाएंगे मजबूर। यह घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव के राय टोला की है। जहां 35 साल के पोते ने अपनी 75 साल की दादी को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। पोता को शराब पीने की लत थी, घटना के दौरान भी पोता शराब के नशे में चूर था। दादी से हुए उसका विवाद हुआ। दादी ने शराब के लिए उसे कहा- जो बात उसे इतना बुरा लगा कि पोते ने उनकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता वहां से फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
अंतिम संस्कार में जुटे परिजन
मृतका की पहचान ओझली देवी के रूप में की गई। ओझली देवी की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मगर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देने के बाद ही अंतिम संस्कार में जाने की बात कही और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंंची और आरोपी मनोज की तलाश में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : …और दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते ही मचा हड़कंप…
अपनी मांं के साथ भी की थी मारपीट
परिजनों के अनुसार मनोज राय शराबी है और अक्सर शराब पीकर लोगों से लड़ता झगड़ता है। उसकी मां ने बताया कि मनोज ने उसके साथ भी मारपीट की है। मनोज की पत्नी अभी मायके में है। इधर, मृतका की बेटी विनती देवी और इनोती देवी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची।
इसे भी पढ़ें : रिम्स से एयरपोर्ट के लिए निकले लालू यादव, देखिए कौन-कौन जा रहे साथ












