जमशेदपुर : ये सीसीटीवी फुटेज कुछ कह रही है। फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस के वेश में गाड़ी से कुछ लोग उतरते हैं और घर में तोड़फोड़ करते हैं। मामले में जुगसलाई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में रहने वाले समीम रहमान ने चक्रधरपुर पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजे, खिड़की में भी तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने तोड़फोड़ से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि उनलोगों ने ही पुलिस के साथ बदतमीजी की है।
इसे भी पढ़ें : नोट्स देने के बहाने बुलाकर शिक्षक ने छात्रा से किया कुकर्म, …और फिर

जानकारी के अनुसार समीम रहमान की एक बहू ने चक्रधरपुर महिला थाना में समीम रहमान, उसके पुत्र समेत घर के 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कवाया है। उनके बेटे के खिलाफ वारंट भी निकला है। इसी मामले को लेकर पुलिस समीम रहमान के घर गई थी। लेकिन समीम रहमान के परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला।
इसे भी पढ़ें : …और दिल्ली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते ही मचा हड़कंप…
जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार का कहना है कि चक्रधरपुर पुलिस वारंट लेकर समीम के घर गई थी। परंतु घर के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा खुलवाने के दौरान बस कुंडी टूटी है। घर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की गई। पुलिस तो घर का दरवाजा खुलने के इंतजार में सुबह तक घर के बाहर खड़ी रही। पुलिस के साथ ही घर के लोगों ने दुर्व्यवहार किया है।
इसे भी पढ़ें : …और इस स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो











