kohramlive desk : Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर Mohammad Shami को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। पाकिस्तान से हार के बाद मोहम्मद शमी की हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर वो भड़के हुए दिखे। उन्होंने कहा कि बतौर खिलाड़ी हमारा काम है खेलना। बाहर लोग क्या बोलते हैं हम उस पर ध्यान नहीं देते। हमारा फोकस पूरी तरह से मैच पर है ना कि इस तरह के ड्रामे को तवज्जो देना। Virat Kohli ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैं जो अपनी पहचान छिपाकर इस तरह की हरकत करते हैं, आज के दौर में ये चीजें आम हैं जब हम इस तरह से वो लांक्षण लगाते हैं तो हमारा ध्यान इस पर होता है कि हम अपने ड्रेसिंग रूम के माहौल को अच्छा बनाए रखें। बाहर जो भी नौटंकी होती है वो पूरी तरह से वैसे लोगों की मानसिकता को बताती है जो इस तरह की हरकत करते हैं।
Attacking someone over religion is most pathetic: Virat Kohli on online trolling of Mohammed Shami
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2021
धर्म के आधार पर टारगेट नहीं किया जा सकता
विराट कोहली ने साफ साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर टारगेट नहीं किया जा सकता। अगर किया जाता है तो ये सरासर गलत है। मैंने कभी ऐसा व्यवहार किसी के साथ नहीं किया। लेकिन कुछ लोगों का काम ही यही है। मोहम्मद शमी टीम इंडिया के अहम अंग है। उन्होंने भारत को काफी मैच जिताए हैं। फिर भी उनके खेल में किसी को वो बात नहीं दिखती जो दिखनी चाहिए तो उनका मैं कुछ नहीं कर सकता। और ना ही वैसे लोगों के लिए मैं अपना वक्त बर्बाद करना चाहता हूं। हम शमी के साथ 200 फीसद खड़े रहेंगे। और बाहरी लोगों के बर्ताव का हमारे संबंधों पर असर नहीं पड़ सकता।
हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी बात की विराट ने
न्यूजीलैंड के खिलाफ किए मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी बात की। Virat Kohli बोले कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं, अगर छठे बॉलर की जरूरत पड़ती है तो वो उसके लिए तैयार भी हो सकते हैं। उनके अलावा उन्होंने खुद के गेंदबाजी करने की भी बात की। विराट से जब शार्दुल ठाकुर के टीम में जगह को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वो हमारी प्लानिंग का हिस्सा हैं। उनमें काबिलियत हैं। हालांकि, विराट ने ये साफ नहीं किया कि प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनती है या नहीं।
Read More :Indian Air Force में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Read More :1999 रूपये के डाउन पेमेंट पर मिलेगा JioPhone Next, चार प्लान्स में होगा भुगतान
Read More :एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी गौरी यादव ढेर
Read More :उग्र हो गये इस गांव के लोग, देखिये महिला के साथ क्या कर डाला
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल








