spot_img

एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी गौरी यादव ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार आधी रात मुठभेड़ में मार गिराया। सटीक सूचना पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम से चित्रकूट में बाहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधा के पास जंगल में गिरोह से मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात गौरी यादव मारा गया। वह यूपी और एमपी पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। गिरोह के और सदस्य जंगल की तरफ भाग निकले, लेकिन गौरी को कई गोलियां लगीं, जिसमें वह मारा गया। यूपी एसटीएफ को मौके से एक एके-47 रायफल, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक 12 बोर बंदूक और सैकड़ों कारतूस मिले हैं। गौरी यादव पर यूपी से पांच लाख और एमपी से 50 हजार का इनाम घोषित था। गिरोह के और सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीमें जंगल में कांबिंग कर रही हैं।

बाहिलपुरवा थाने के माड़व बाग गांव का रहने वाला गौरी यादव कुख्यात डकैत ददुआ के पिट्टू के तौर पर जंगल में उतरा था। ददुआ के मारे जाने के बाद वह डकैत बबुली गिरोह में शामिल हो गया। पुलिस ने बबुली को मारने के लिए इसको उस समय बढ़ावा दिया और इसकी मदद से बबुली को मारा। बबुली के मारे जाने के बाद उसी गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ करीब 10 साल पहले गौरी ने अपना गिरोह बना लिया और खुद सरगना बन गया। इसके बाद से वह दोनों प्रदेशों की पुलिस के लिए सिर दर्द बना था। दोनों प्रदेशों की पुलिस गौरी की तलाश में न जाने कितने अभियान चला चुकी थीं लेकिन हर बार वह बच निकलता था। चित्रकूट के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात मिली सूचना के बाद से गिरोह की घेराबंदी की जा रही थी, रात बीतते-बीतते गिरोह को एसटीएफ और पुलिस की टीम ने घेर लिया और मुठभेड़ में गौरी मारा गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...