spot_img

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह फिलहाल टल गया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद इसकी वजह बताई और साफ किया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम पहली बार इस मैदान पर खेल रही है। ऐसे में पिच और हालात को समझने के लिये पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प माना गया। सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी आज डेब्यू करेंगे? इस पर अय्यर ने साफ जवाब दिया, “अफसोस, नहीं। वैभव बेहद शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने हाल की सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं। सही समय आने पर वैभव को भी निश्चित रूप से मौका मिलेगा।”

गंभीर का साफ संदेश, बेखौफ खेलो

मुख्य कोच गौतम गंभीर के संदेश पर अय्यर ने कहा कि टीम को सिर्फ एक बात कही गई है, अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखो और पूरी आक्रामकता के साथ मैदान में उतरो। उन्होंने बताया कि अधिकांश खिलाड़ी पहली बार इस मैदान पर खेल रहे हैं, इसलिये हालात के मुताबिक खुद को जल्दी ढालना बेहद जरूरी होगा। अभ्यास सत्र भी शानदार रहा और पूरी टीम अच्छी लय में नजर आई।

कप्तानी का अपना मंत्र

पहली बार भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी की सोच भी साझा की। उन्होंने कहा, “क्रिकेट को जितना आसान रखा जाये, उतना बेहतर है। वर्तमान में रहकर खेल का आनंद लेना ही सबसे जरूरी है। अगर आप उस पल में जी रहे हैं तो वही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।”

इसे भी पढ़ें : चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...