spot_img

Indian Air Force में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : एयरफोर्स में अपना करियर बनाने को इच्‍छुक युवाओं के लिए यह खबर जरूरी है। Indian Air Force ने ग्रुप C सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत स्‍टोर अधीक्षक, एलडीसी, बावर्ची, बढ़ई, सिविलियन मैकेनिक, फायरमैन और एमटीएस पदों पर बहाली होगी। इसको लेकर रोजगार समाचार पत्र के 30 अक्‍टूबर- 05 नवंबर के अंक में नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया है। देश के विभिन्‍न एयरफोर्स स्‍टेशनों के लिए जारी इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। योग्‍य कैडिडेट ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर बहाली के लिए एक लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी। 18 से 25 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 40 साल की उम्र वाले विभागीय कर्मचारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म कैसे भरना है, इसके लिए कैडिडेट रोजगार समाचार देख सकते हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

पद का नाम वैकेंसी 
सिविलि‍यन मैकेनिकल वाहन चालक45
मल्‍टी टास्किंग स्‍टाफ (एमटीएस)21
अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी)9
बाबर्ची5
फायरमैन1
अधीक्षक (स्‍टोर)1
बढ़ई1

 

शैक्षणिक योग्‍यता और पे स्केल

पद का नाम शैक्षणिक योग्‍यतापे स्केल
सिविलि‍यन मैकेनिकल वाहन चालकमान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा, भारी और हल्‍के वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस.7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-2
मल्‍टी टास्किंग स्‍टाफ (एमटीएस)मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-1
अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी)मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास, अंग्रेजी में प्रति मिनट 35 शब्‍द और हिंदी में 30 शब्‍द प्रति मिनट टाइपिंग की गति.7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-2
बाबर्चीमान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा. कैटरिंग में प्रमाणपत्र या डिप्‍लोमा, व्‍यवसाय में एक वर्ष का अनुभव.7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-2
फायरमैनमान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्‍यता. अग्निशमान सेवा का प्रशिक्षण आदि.7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-2
अधीक्षक (स्‍टोर)मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-4
बढ़ईमान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा और बढ़ई ट्रेड में प्रमाणपत्र या डिप्‍लोमा7वां वेतनमान मैट्रिक्‍स के अनुसार लेवल-2

 

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...