लातेहार (Nityanand Dubey) : बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इल्जाम है कि जिस घर में महिला को रात गुजारने की जगह मिली, उसी घर के मालिक के मासूम बेटा और बेटी को लेकर भाग रही थी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से महिला को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। यह सनसनीखेज वारदात लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव में शनिवार की सुबह घटी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला रात गुजारने के बहाने गांव के कमलेश यादव के घर में रुक गई। सुबह मौका देखते ही कमलेश यादव के 8 माह के बेटे और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई। परिजनों ने जब घर में बच्चों को नहीं देखा तो परेशान हो गए। इधर-उधर खोजबीन की। कहीं पता नहीं चला। पूरे गांव में बच्चा चोरी का हल्ला हो गया। एकजुट हुये ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। दुड़ंगी कला के खेत में बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई। भागे-भागे ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा महिला दोनों बच्चों को लेकर भाग रही है। ग्रामीणों ने महिला से दोनों बच्चों को छुड़ाया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पिटाई की सूचना मिली है। ग्रामीणों से छुड़ाकर महिला को थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य उभरकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल












