spot_img

लातेहार डीसी से ग्रामीणों ने कहा, दूर करें पानी की समस्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : लातेहार जिले की लाधुप पंचायत के ग्राम आरा के करूंजवा टोला में करीब 40 घरों में दो सौ आदिवासी दलित परिवार रहते हैं। इस टोले में एक भी चापानल और कुआं नहीं होने से लोगों को खेत में बनी डाड़ी का दूषित पानी पीना पड़ता है। वार्ड सदस्य कृष्णा गंझु और ग्रामीण फूलचंद गंझु, उमेश मुंडा, प्रमोद गंझु, कुलदीप गंझु, बुधन गंझु आदि ने बताया कि टोले में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है।

इसे भी पढ़ें :पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…

उधर,उबका के उमेश तुरी, देवंती देवी, रमेश तुरी, पूनम देवी, रामजीत मुंडा, तेतरा मुंडा ने कहा कि यहां बीस घरों की आबादी वाले इस टोले में एससी-एसटी परिवार के लोग रहते हैं। यहां नदी के सामने एक चुआंड़ी बनाकर पीने के पानी की व्‍यवस्‍था करनी पड़ती है।  दोनों टोलों में चापानल और जलमीनार लगाकर पानी की समस्या दूर करने की मांग ग्रामीणों ने लातेहार डीसी अबु इमरान और चंदवा बीडीओ गणेश रजक से की है।

इसे भी पढ़ें :10वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

Latehar : कभी गांव के बच्चों को पढ़ाने वाले...

मनिका के जंगल में मिलीं सरकारी दवाइयां, भड़के बाबूलाल…

Latehar : एक तरफ अस्पतालों के चक्कर काटते मरीज, दवा...

जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…

Latehar : लातेहार के जंगलों में कभी जिस नाम...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...