Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो पंचायत में घरेलू विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। खबर है कि बुधवार की देर रात राजकुमार सिंह ने किसी बात को लेकर अपने बेटे चंदन सिंह को हल्की डांट लगाई थी। लेकिन यह डांट चंदन को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया। गुस्से में आगबबूला बेटे ने घर में रखी कुदाल उठाई और सीधे पिता के सिर पर वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि राजकुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार बेटे की खोज में जोर-शोर से छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…
इसे भी पढ़ें : इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज
इसे भी पढ़ें : धुर्वा में मैदान में सो रहे आदमी पर चढ़ा दी कार, हालत चिंताजनक…
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! अब इतनी कमाई वालों का भी बनेगा राशन कार्ड…






