चाईबासा : Jharkhand में तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान। यह कहना है केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरीय सलाहकार के. विजय कुमार का। वे सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से चक्रधपुर के सोनुवा स्टेडियम में बने हेलिपैड पहुंचे।
Jharkhand के उग्रवाद क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
इसके बाद के. विजय कुमार सोनुवा स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन एफ कैंप गए। उन्होंने एक घंटे तक चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को लेकर भी मंत्रणा की गई।
इसे भी पढ़ें : खेत से मिला युवती का शव, 12 January को थी शादी
इसे भी पढ़ें : 10वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड






