रांची : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 9 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। इसकी घोषणा जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कर दी। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन को लेकर एक-दो दिन में नया दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से सोमवार को 10वीं कक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया गया। छात्र इसे JAC की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के पास अब परीक्षा की तैयारी के लिए मात्र दो महीने का समय है।
संशोधित 60 फीसदी सिलेबस के आधार पर ही JAC की तरफ से मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया गया। JAC का यह मॉडल प्रश्न पत्र सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है।
अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। इस बार दोनों सीटिंग में परीक्षा का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैट्रिक और इंटर में लगभग 7.5 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षा समाप्त होते ही अप्रैल में 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। संभवतः मई में रिजल्ट की भी घोषणा की जा सकती है।












